आज आएगी विधान सभा की प्राक्कलन समिति, दो बजे से करेगी सर्किट हाउस में बैठक
जमशेदपुर, सितम्बर 28 -- विधान सभा की प्राक्कलन समिति आज एक बजे शहर पहुंचेगी। दो बजे से समिति सर्किट हाउस में जिले के प्रशासनिक और इंजीनियरिंग विभाग के कार्यपालक अभियंताओं के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा करेगी। वह देखेगी कि योजनाओं का एस्टीमेट नियमाकूल है या नहीं। इसके आलोक में जहां अधिकारियों को निर्देशित करेगी वहीं रांची पहुंचकर अपनी अनुशंसा विधान सभा अध्यक्ष को सौंप देगी। समिति के सभापति हेमलाल मुर्मू जबकि सदस्यों में मथुरा महतो, नागेन्द्र महतो और सोमेश सोरेन आदि हैं। ये सभी सरायकेला से जमशेदपुर पहुंचेंगे। यह भी पढ़ें- अवैध खनन पर लगायें लगाम, अस्पतालों की सुधरे हालत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.