लखनऊ, जुलाई 9 -- अलीगंज अग्निकांड में 15 बच्चों की मौत के बाद विवादों के केंद्र में आई कॉमर्शियल बिल्डिंग के भविष्य पर फैसला अब शुक्रवार को आएगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के विहित प्राधिकारी एवं संयुक्त सचिव अतुल कुमार ने गुरुवार को मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया। अब शुक्रवार को यह तय होगा कि नियमों के विपरीत खड़ी इस इमारत को राहत मिलेगी या ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। गुरुवार को हुई सुनवाई में भवन स्वामियों की ओर से अधिवक्ताओं ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने ध्वस्तीकरण की प्रस्तावित कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताते हुए दावा किया कि भवन को शासनादेशों के तहत कंपाउंड किया जा सकता है। उनका कहना था कि इमारत को गिराने का आदेश न्यायसंगत नहीं होगा। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद संयुक्त सचिव अतुल कुमार ने...