गोरखपुर, अप्रैल 8 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के छठवें चरण में अब युवाओं को जोड़ने के लिए अलग-अलग संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में संघ के सह सरकार्यवाह अतुल लिमये गोरखपुर-बस्ती मंडल में चार दिनों के प्रवास पर गुरुवार को आएंगे। गोरखपुर, पड़रौना, महराजगंज में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे और सिद्धार्थनगर में ​शिक्षक वर्ग प्र​शिक्षण कार्यक्रम को संबो​धित करेंगे। संघ के प्रचार विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, सह सरकार्यवाह गुरुवार को गोरखपुर आएंगे और शाम को पांच बजे से गोरखपुर क्लब में आयोजित संघ की महानगर दक्षिणी भाग इकाई ओर से युवा संवाद कार्यक्रम को बतौर मुख्य वक्ता संबो​धित करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 500 युवा हिस्सा लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...