आज आएंगे भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल
सुल्तानपुर, जुलाई 20 -- सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर सुलतानपुर आएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी की उपस्थिति में वे पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि राष्ट्रीय प्रवक्ता का कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय,पयागीपुर में निर्धारित है। उन्होंने बताया कि श्री शुक्ल अपने प्रवास के दौरान मंगलवार को शाम चार बजे भाजपा जिला कार्यालय, पयागीपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में मीडिया प्रतिनिधियों से रूबरू होंगे। यह भी पढ़ें- आज आएंगे भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.