जौनपुर, दिसम्बर 28 -- जौनपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह के मौके पर आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन में शामिल होने के लिए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री, यूपी भाजपा चुनाव अधिकारी महेंद्र नाथ पांडेय रविवार को जौनपुर आएंगे। कार्यक्रम रविवार शाम चार बजे मल्हनी विधानसभा स्थित सनबीम स्कूल कुल्हनमऊ में होगा। सम्मेलन में काशी क्षेत्र के महामंत्री तथा भाजपा जिला प्रभारी अशोक चौरसिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.