अलीगढ़, सितम्बर 21 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। गन्ना विकास एवं चीनी मिलें व प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी 22 सितंबर यानि आज अलीगढ़ के भ्रमण पर रहेंगे। वह प्रातः 11 बजे कल्याण सिंह हेबिटेट सेंटर पहुंचकर मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना और डॉ. भीमराव आंबेडकर आईएएस एवं पीसीएस पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र के विद्यार्थियों को जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे फिजिक्स वाला के ऑनलाइन कोर्स संबंधी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद पूर्वान्ह 11:40 बजे कलक्ट्रेट पहुंचकर कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक और दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर नगर निगम की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। दोपहर में दो बजे से सर्किट हाउस में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक एवं साढ़े तीन बजे से संघ परिवार के साथ विचार-विमर्श कर...