लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 11 -- डिप्टी सीएम बृजेश पाठक 11 दिसम्बर को जिले में आ रहे हैं। उनका हेलीकाप्टर 10:45 बजे पुलिस लाइन मैदान पर उतरेगा। यहां से वह कार से भाजपा कार्यालय पहुंचंगे। भाजपा कार्यालय पर 11 बजे से एसआईआर को लेकर आयोजित बैठक में भाग लेंगे। बैठक 11.45 तक चलेगी। इस बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों के अलावा एसआईआर के संयोजक व सह संयोजक शामिल होंगे। डिप्टी सीएम करीब बारह बजे तक रहेंगे। इसके बाद लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। डिप्टी सीएम के बैठक में आने की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता व कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.