ललितपुर, मार्च 12 -- मड़ावरा क्षेत्र अन्तर्गत जैन समाज की आराध्यस्थली कारीटोरन में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक महामहोत्सव में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 13 मार्च दिन शुक्रवार को जनपद आ रहे हैं। इसके अलावा वह मंडलीय सरस महोत्सव और पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। लखनऊ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक डिप्टी सीएम 13 मार्च को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन भोपाल से ट्रेन में सवार होकर 8.39 बजे सुबह झांसी आएंगे। इसके बाद वह कार से 8.45 बजे सर्किट हाउस झांसी पहुंचंगे। 10 बजे सुबह झांसी के पुलिस लाइन हेलीपैड से हेलीकाप्टर में सवार होकर डिप्टी सीएम 10.25 बजे लोअर रोहिणी बांध ललितपुर आएंगे। यहां कारीटोरन स्थित दिगंबर जैन पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में हिस्सा लेने के बाद वह 11.45 बजे हेलीकाप्टर से उड़ान भरकर 12....