आज आएंगे चिराग पासवान, कार्यक्रम होंगे शामिल
हाजीपुर, मई 22 -- हाजीपुर। निज संवाददाता केद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को हाजीपुर आएंगे। सदर प्रखंड के चंद्रालय गांव में एक शोक शंतप्त परिवार से मिलेंगे। साथ ही आरएन कॉलेज के समीप वीर शैलेश चौक पर लोगों से मिलने पहुंचेंगे। उसके बाद पूर्व मध्य रेलवे ऑडिटोरियम में आयोजित केंद्र सरकार के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर कई विधायक और वरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। विभागीय स्तर पर कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था व यातायात सुचारु रखने की प्रशासनिक व्यवस्था की दिखाई गई है। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद मंत्री चिराग पासवान दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। - अमिताभ सिंह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.