गोरखपुर, मार्च 24 -- गोरखपुर। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान के पिता और पूर्व विधायक स्व. ओम प्रकाश पासवान की 30वीं पुण्यतिथि जंगल कौड़िया के डॉ. भीमराव अम्बेडकर बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर ओम प्रकाश पासवान पर लिखित पुस्तक का भी लोकार्पण शिवराज सिंह चौहान करेंगे। इसके अलावा विधायक डॉ. विमलेश पासवान भी मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...