आज आएंगे कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक
बांदा, अगस्त 10 -- बांदा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक व गुजरात सरकार के पूर्व मंत्री विमल शाह व प्रदेश के पर्यवेक्षक पुष्पेंद्र सिंह मंगलवार को जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि इस दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी। साथ ही संभावित दावेदारों तथा जिला व नगर अध्यक्ष के दावेदारों के नाम लिए जाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से कार्यक्रम में शाम पांच बजे जिला कार्यालय पहुंचने की अपील की है। यह भी पढ़ें- नए सिरे से नियुक्त होंगे कांग्रेस जिला व महानगर अध्यक्ष
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.