प्रयागराज, जून 5 -- प्रयागराज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को प्रयागराज आएंगे। कौशाम्बी में कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद डिप्टी सीएम शाम 5:45 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर आएंगे। शाम छह बजे पार्टी पदाधिकारियों से सर्किट हाउस में संवाद करेंगे। शनिवार दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस में अफसरों के साथ बैठक होगी। दोपहर एक बजे जिला पंचायत सभागार में शिक्षक संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर दो बजे पुलिस लाइन हेलीपैड से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। यह भी पढ़ें- आज आयेंगे प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान यह भी पढ़ें- ऊर्जा राज्यमंत्री छह को आएंगे यह भी पढ़ें- दो दिवसीय दौरे पर सीएम योगी आज जिले में, देंगे कई बड़ी सौगातें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...