गाजीपुर, फरवरी 26 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल शुक्रवार को जिले में आएंगी। वह सुबह दस बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन में उतरेंगी। यहां पर वह सदर, मनिहारी और देवकली के 11 गांवों में रहस्यमय तरीके से दिव्यांग हो रहे बच्चों से मुलाकात करेंगी। इस दौरान गांवों में कैंप कर मेडिकल हिस्ट्री तैयार करने वाले बीएचयू के डॉक्टरों से भी बात करेंगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी और सीएमओ से भी रिपोर्ट लेंगी। दौरे को लेकर जिलाधिकारी अविनाश कुमार और एसपी डॉ. ईरज राजा ने पुलिस लाइन में अधिकारियों संग बैठक कर निर्देश दिए। प्रोटोकॉल के मुताबिक राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सर्किट हाउस वाराणसी से सुबह 9.40 बजे हेलीकॉप्टर से निकलेंगी। इसके बाद वह दस बजे पुलिस लाइन के ग्राउंड पर पहुंचेगी। पुलिस लाइन के ही सभागार में राज्यपाल दिव्यांग हो रहे बच्चों स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.