बेगुसराय, अप्रैल 2 -- मंझौल, एक संवाददाता। तीन अप्रैल 2026 को बेगूसराय जिले के मंझौल में प्रसिद्ध समाजसेवी पर्यावरणविद्,नर्मदा बचाओ अभियान की नेत्री मेधा पाटकर की सभा होगी। कार्यक्रम समन्वयक मंझौल निवासी पुष्पराज ने बताया कि कावर झील पक्षी विहार परियोजना से विस्थापित हो रहे लोगों के संवैधानिक अधिकार के बारे में मंझौल में तीन अप्रैल 2026 को दो सभाएं आयोजित हैं। इस सभा की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी मेधा पाटकर हैं। सुबह 8:00 बजे जयमंगलागढ़ महादलित बस्ती में मेधा पाटकर की पहली सभा है। इसके बाद पुराना स्टेट बैंक कैंपस, मंझौल में सुबह 9:00 किसान सभा का आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.