आज आउट सोर्स कर्मियों को मिलेगी सौगात, ईको पार्क में कार्यक्रम
कानपुर, सितम्बर 1 -- कानपुर देहात,संवाददाता। एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो का अनावरण,वेबसाइट एवं पोर्टल का शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही आउटसोर्स कर्मियों के बढ़े हुए पारिश्रमिक एवं अन्य महत्वपूर्ण घोषणाओं से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन भी होगा।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एलईडी स्क्रीन के जरिए जनपद के इको पार्क सामुदायिक भवन माती में आज बुधवार को सुबह11 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग द्वारा संचालित भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरण तथा सफाई कर्मियों को किट वितरण भी किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: आउटसोर्स कर्मियों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.