रिषिकेष, मार्च 16 -- पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर संगठन परेशान हैं। संगठन ने समस्या के समाधान की मांग को लेकर आज 17 मार्च मंगलवार को देहरादून में प्रदर्शन का ऐलान किया। सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र कान्हरवाला में सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर संगठन डोईवाला की बैठक हुई। संगठन के अध्यक्ष धर्म सिंह कृषाली ने कहा कि पेंशनरों की समस्याओं का समाधान न होने से उनके पास आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं है। कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को इलाज के लिए अपनी जेब से रकम खर्च करनी पड़ रही है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति बदतर होती जा रही है। इसके अलावा गोल्डन कार्ड की विफलता और अन्य मदों के भुगतान में देरी आदि समस्याओं से पेंशनर परेशान हैं। संगठन सचिव सोहन सिंह नेगी ने कहा कि प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर 17 मार्च को देहरादून स्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.