आज आंधी-बारिश और वज्रपात की आशंका, येलो अलर्ट
बलिया, सितम्बर 26 -- बलिया, संवाददाता। मौसम विभाग ने जनपद में शनिवार को भी तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान तेज हवाओं के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में व्यापक वर्षा और आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। इससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। मौसम खराब होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि आंधी-बारिश के दौरान लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचें। विशेष रूप से आकाशीय बिजली के दौरान पेड़, बिजली के खंभे और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है। यह भी पढ़ें- UP Weather 25 September: यूपी में बादल बरसने से गिरा पारा, आज भी बारिश का येलो अलर्ट प्रशासन ने आकाशीय बिजली से बचाव ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.