खगडि़या, जनवरी 4 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के अलौली अंचल में 5 जनवरी को राजस्व शिविर का आयोजन होगा। वही 6 जनवरी को बेलदौर, 9 जनवरी को चौथम, 10 जनवरी को मानसी व 12 जनवरी को परबत्ता अंचल में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिससे शिविर में अधिक से अधिक भू स्वामी पहुंच सके। वरीय उपसमाहता प्रवीण कुमार ने बताया कि अंचल में लगने वाले शिविर में प्रत्येक मौजा का अलग-अलग काउंटर होंगे। लोगों की भूमि विवाद से जुड़ी हर समस्याओं के समाधान को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पहल की जा रही है। काउंटर पर राजस्व कर्मचारी समेत अन्य कर्मी तैनात रहेंगे। आवेदकों द्वारा शिविर में आने के बाद सबसे पहले रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.