बरेली, मार्च 13 -- रमजान के आखिरी जुमा यानी अलविदा जुमा की नमाज आज शहर और देहात की मस्जिदों में अदा की जाएगी। इसे लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। प्रमुख मस्जिदों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ईरान इजरायल युद्ध को लेकर कोई तकरीर न हो इसे लेकर भी सख्त हिदायत दी है। दरगाह आला हजरत के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि इस बार चांद की स्थिति के कारण दो अलविदा नमाज होने की संभावना जताई जा रही है। 13 मार्च को देशभर में अलविदा जुमा अदा किया जाएगा। अगर 19 मार्च को ईद का चांद नजर आ जाता है तो 20 मार्च को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन यदि उस दिन चांद नजर नहीं आया तो 20 मार्च को रमजान का आखिरी जुमा मानते हुए एक बार फिर अलविदा की नमाज अदा की जाएगी और ईद-उल-फितर 21 मार्च को मनाई जाएगी। अलविदा जुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.