आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा
काशीपुर, मई 22 -- जसपुर। क्रय-विक्रय सहकारी समिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए शनिवार को चुनाव कराया जाएगा। समिति में पहले ही 13 संचालकों का निर्वाचन हो चुका है। मंगलवार को समिति के तीन वार्डों के चुनाव संपन्न हुए थे। इसके बाद बुधवार को 13 संचालकों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाना था। समिति के एमडी अरुण सोलंकी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी के निधन पर राज्य में तीन दिन का शोक घोषित किए जाने के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव 23 मई को होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.