आज अधिकारी करेंगे विद्यालयों का निरीक्षण
इटावा औरैया, अगस्त 29 -- इटावा, संवाददाता। जेन जी, जेन अल्फा की समस्याओं को जानकर उनका निदान कराने के लिए अधिकारी विद्यालयों में जाएंगे और समस्याएं जानकर उनका निदान कराएंगे। यह अभियान शनिवार को फिर चलेगा। इस अभियान में 167 अधिकारियों को लगाया गया है। 25 अगस्त से यह अभियान शुरु हुआ है। सिर्फ एक दिन यह अभियान चल सका उसके बाद विद्यालयों की छुट्टी हो गई । अब शनिवार से विद्यालय खुलेंगे और फिर निरीक्षण किया जाएगा। पिछले दिनों से शासन और प्रशासन जेन जी और जेन अल्फा की समस्याओं के निस्तारण को वरीयता दे रहा है। इसी क्रम में विद्यालयों में जाकर समस्याएं जानने और उनके निरारकण का अभियान चलाया गया है। इस अभियान का महत्व इसी बात से समझा जा सकता है कि बेसिक शिक्षा विभाग के 1484 विद्यालयों का निरीक्षण करने के लिए 167 अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.