मुंगेर, जून 24 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर में मंगलवार को भी भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जनजीवन प्रभावित किया। जिले का अधिकतम तापमान एक बार फिर से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। सुबह से ही चटक धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप की तीव्रता और गर्मी दोनों बढ़ती गईं। दोपहर करीब 2 बजे स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि, चिलचिलाती धूप में घर से बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल और जोखिमभरा हो गया। यह भी पढ़ें- गर्मी-उमस का कहर बरकरार, रात का पारा 26.4 डिसे पर ठहरा एक्यूआई, मुंगेर के अनुसार, दिनभर हवा की दिशा बदलती रही और अधिकतम गति 32 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। दोपहर बाद करीब 3 बजे मौसम ने अचानक करवट ली औ...