आज अदा की जाएगी आखिरी जुमे की नमाज, तैयारी मुकम्मल
रांची, मार्च 19 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रमजान-उल-मुबारक के आखिरी जुमे (अलविदा जुमा) की नमाज शुक्रवार को शहर की विभिन्न मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की जाएगी। इसके लिए गुरुवार को ही मस्जिदों में साफ-सफाई, दरी और चटाई बिछाने जैसी विशेष तैयारियां पूरी कर ली गईं। वहीं, शनिवार को ईद-उल-फितर को लेकर राजधानी के बाजारों में रौनक देखी जा रही है। ईद में महज एक दिन शेष रहने के कारण कपड़ों, जूतों, इत्र और सेवइयों की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। देर शाम होते ही अपर बाजार, मेन रोड और हिंदपीढ़ी जैसे प्रमुख बाजारों में पैर रखने की जगह नहीं बच रही। दुकानदार भी ग्राहकों की बढ़ती संख्या और उत्साह को देखते हुए देर रात तक अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.