भदोही, मार्च 13 -- भदोही, संवाददाता। शहर के जामा मस्जिद तकिया कल्लन शाह के पेश इमाम हाफिज परवेज उर्फ अच्छे मियां ने बताया कि आज यानि शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। उधर, बाजारों में ईद की खरीदारी तेज हो गई है। सुरक्षा को लेकर भदोही, खमिरया, घोसिया,गोपीगंज में व्यापक जवान तैनात रहेंगे। रुयते हेलाल कमेटी के सद्र हाफिज परवेज उर्फ अच्छे मियां ने बताया कि मुकद्दस माह-ए-रमजान के आखिरी जुमा (शुक्रवार) को रमजान-उल-विदा (जुमातुल विदा) के रूप में मनाया जाता है। कहा कि इस साल 29वें रमजान यानी जुमा (शुक्रवार) के दिन ईद-उल-फितर का चांद दिखने की संभावना के मद्देनजर अलविदा को लेकर लोगों में काफी चिंता और घबराहट है। कहा कि आने वाले जुमे (शुक्रवार) को जुमातुल विदा का खुत्बा पढ़ें। अगर शव्वाल मुकर्रमा 1447 हिजरी का चांद 29वें रमजान को नहीं दिखा, त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.