आज अजीतमल तहसील में लगेगा संपूर्ण समाधान दिवस
औरैया, जुलाई 5 -- उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 2026 के कारण स्थगित किया गया संपूर्ण समाधान दिवस सोमवार को तहसील अजीतमल में आयोजित होगा। जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले समाधान दिवस में जनसुनवाई कर शिकायतों का निस्तारण कराया जाएगा। अपर जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। हालांकि, 2, 3 और 4 जुलाई को यूपी-टीईटी परीक्षा आयोजित होने के कारण 4 जुलाई का समाधान दिवस स्थगित कर 6 जुलाई, सोमवार को आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे।इसी क्रम में सोमवार को तहसील अजीतमल में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। अपर जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्धारित समय पर उपस्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.