आज अकीदत और कुर्बानी का पर्व बकरीद, ईदगाह और मस्जिदों में तैयारियां पूरी
मुंगेर, मई 27 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।त्याग, बलिदान और भाईचारे का पर्व ईद-उल-अज़हा (बकरीद) गुरुवार को पूरे अकीदत और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जमालपुर शहर में बकरीद को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ईदगाह मैदान में सुबह 7 बजे तथा वलीपुर मस्जिद में सुबह 6.30 बजे बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला व स्थानीय पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है। यह भी पढ़ें- जगजीवन स्टेडियम में 7:30 बजे पढ़ी जाएगी बकरीद की नमाजस्वच्छता की तैयारी बुधवार को नगर परिषद जमालपुर की स्वच्छता पदाधिकारी सोनम राज ने सफाई निरीक्षक सत्यनारायण मंडल के साथ ईदगाह मैदान और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई कर्मियों को निर्देश दिया कि सुबह नमाज शुरू होने से पहले सड़कों, नालियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.