रामपुर, मार्च 3 -- 25 फरवरी को बाइक से खेतों से वापस आते समय भगतपुर मोड़ पर डम्पर के चालक ने बैक करते समय बाइक में टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत हो गई थी। मृतक के पुत्र की ओर से अज्ञात डम्पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। नगर के निकटवर्ती गांव बादली निवासी सोमपाल सिंह पच्चीस फरवरी को अपनी बाइक से अपने खेत गांव मंझरा बहादुर की तरफ से आ रहें थे। जैसे ही वह भगतपुर मोड़ पर आए तो, शाम के समय तेजी ओर लापरवाही से डम्पर के चालक ने बैक करके मोड़ते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दिए जाने से सोमपाल घायल हो गया। घायल को उसी दिन सीएचसी में भर्ती कराया गया था। चिकित्सक ने घायल की हालत गंभीर अवस्था में होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। परंतु मुरादाबाद ले जाते समय रास्तें में ही घायल सोमपाल की मौत हो गई थी। दाह संस्कार से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.