उरई, मार्च 7 -- उरई। कालपी के लोहार गांव से 2017 में स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद रूबी सैनी आज जालौन रोड पर प्रेरणा आकांक्षा आजीविका शॉप चलाकर स्वरोजगार से जुड़ अन्य महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं। शॉप में रूबी कई सिलाई मशीन लगाए हैं और काम ज्यादा होने पर अन्य लड़कियों को भी साथ में लगाती हैं। अपने हाथ से बनाए अचार पापड़ बरी के पैकेट बनाकर रोजाना दुकान से इसकी बिक्री करती हैं। रूबी के पति मजदूरी करते हैं और यह अपने परिवार को चलाने के साथ दो बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाकर परिवार की जिम्मेदारी उठा रही हैं। स्वयं स्वरोजगार से जुड़ने के साथ यह आधा दर्जन महिलाओं को भी अपने साथ रोजगार से जोड़े हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.