नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- के जे रमेश,पूर्व निदेशक, भारतीय मौसम विभाग अप्रैल में ही आसमान से मानो आग बरस रही है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में तापमान में तेजी बनी हुई है। यहां तक कि रात के समय भी गर्मी रिकॉर्ड बनाने लगी है। मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। हालांकि, पूर्वोत्तर और इससे लगे प्रांतों में बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। आखिर इस विरोधाभास की वजह क्या है? दरअसल, मौसम अपना उपचार खुद करता है। गर्मी में जब तापमान बढ़ता है, तो एक मुकाम पर पहुंचने के बाद उसमें गिरावट आती ही है। इस क्रिया में यदि नमी और जलवाष्प का साथ उसे मिल जाए, तो आंधी-बारिश आती है, और अगर यह साथ तापमान को नहीं मिल पाता, तो धूल भरी आंधी मौसम को कुछ हद तक ठंडा कर देती है। अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.