आजीविका गतिविधि का लिया जायजा
सहरसा, जून 23 -- सहरसा, नगर संवाददाता। प्रोबेशनरी आईएएस केतन शुक्ला ने जीविका कार्यालय, सहरसा का भ्रमण किया । जिला परियोजना प्रबंधक श्लोक कुमार ने स्वागत करते हुए जिले में जीविका के माध्यम से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी । पदाधिकारी ने जीविका द्वारा संचालित आजीविका संवर्धन कार्यक्रमों, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, गैर-कृषि आधारित उद्यमों, दीदी की रसोई, जिला स्तरीय सिलाई केंद्र एवं अन्य सामुदायिक उद्यमों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की । इसके साथ ही कृषि एवं पशुपालन आधारित गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई । उन्हें बताया गया कि किस प्रकार जीविका के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को कृषि, डेयरी, बकरी पालन, मुर्गी पालन एवं अन्य आयवर्धक गतिविधियों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है । यह भी पढ़ें- जीवि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.