अल्मोड़ा, अप्रैल 21 -- गणेश जोशी, चौखुटिया। धुधलिया मनराल में महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण व आजीविका संवर्धन के लिए कार्यशाला हुई। यूकोस्ट और मानसखंड हिमालयन हेरिटेज सोसाइटी की ओर से हुए कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक गीता बिष्ट ने ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने व संभावनाओं से अवगत कराया। विषय विशेषज्ञ तरुण ने महिलाओं को उद्यमिता विकास, स्वरोजगार की जानकारी दी। यहां नवीन सिंह, गिरधर बिष्ट, प्रधान रेखा देवी, लक्ष्मी रावत, गोपाल सिंह थे। यह भी पढ़ें- महिलाओं के आर्थिक संवर्धन को कार्यशाला हुई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...