आजीविका की दीदियां राखी बनाकर मोती और धागों से बुन रही है आत्मनिर्भरता की कहानी
चतरा, अगस्त 20 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी आजीविका की दीदियां राखियां बनाकर मोती और धागों से आत्मनिर्भरता की कहानी बुन रही है । रक्षाबंधन पर्व को लेकर आजीविका मिशन से जुड़ी दर्जनों से अधिक महिलाएं राखी निर्माण में जुट गई हैं। यह महिलाएं विभिन्न डिजाइन की आकर्षक राखियां तैयार कर रही हैं। इन राखियों की बिक्री से महिलाओं को अतिरिक्त आमदनी होगी और उनके आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का रास्ता मजबूत होगा। आजीविका मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को समूहों से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है।इस कार्य में मुख्य रूप से सुनैना देवी , हिना कुमारी, सीमा कुमारी, सरिता देवी , रूपा देवी , नीतू कुमारी, संगीता देवी , मोनिका देवी , कांति देवी समेत अन्य का नाम शामिल है । यह भी पढ़ें- समूह की 5000 महिलाएं तैयार कर रही हैं राखियां इसी क्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.