कोडरमा, नवम्बर 28 -- कोडरमा,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ, जिला इकाई कोडरमा अपनी पाँच सूत्री लंबित मांगों को लेकर किए जा रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सातवें दिन भी डटा रहा। गुरुवार को समाहरणालय परिसर में कर्मचारियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन जारी रखा। हड़ताल के कारण जिले में पलाश, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी तथा इससे संबंधित सभी आजीविका एवं विकास गतिविधियाँ पूरी तरह ठप हो गई हैं, जिससे जमीनी स्तर पर चल रहे विकासात्मक कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उच्च प्रबंधन और संबंधित पदाधिकारियों द्वारा अब तक उनकी जायज़ मांगों पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है, जो उनके प्रति उपेक्षा को दर्शाता है। कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी पाँचों माँगों का समाधान नहीं हो जाता, तब तक आं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.