देवघर, जुलाई 23 -- झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ के आह्वान पर पूरे राज्य के आजीविका कर्मचारी मंगलवार से पांच दिनों के लिए कलमबंद हड़ताल पर चले गये। इसके तहत मधुपुर प्रखंड के आजीविका कर्मी भी हड़ताल को सफल बनाने में जुटे रहे। कर्मचारियों ने बताया कि आजीविका कर्मचारियों के लिए नयी एचआर पॉलिसी दिसंबर 2024 में ही लागू की जानी थी, लेकिन डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। जबकि विभागीय सहमति भी जेएसएलपीएस को मिल चुकी है। आजीविका कर्मचारियों का कहना है कि यदि एक सप्ताह के अंदर नयी एचआर पॉलिसी लागू नहीं की गयी तो अगले सप्ताह से आजीविका से जुड़े सभी कार्यों को बंद कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- एचआर की नई मॉडल लागू करने की मांग को लेकर संविदा कर्मी अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर कहा कि मांग पूरी होने तक सभी कर्मचारी संपू...