आजीवन सदस्य रमेश सिंह के निधन पर धनबाद में शोक
धनबाद, मई 27 -- धनबाद। झारखंड अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ केंद्रीय समिति के अजीवन पदाधिकारी रमेश कुमार सिंह का निधन मंगलवार को हो गया। धनबाद के अल्पसंख्यक स्कूल के शिक्षकों ने निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रदेश संघ के संयुक्त सचिव सह धनबाद प्राणजीवन एकेडमी के प्राचार्य मिथिलेश लाल कर्ण ने कहा कि उनका निधन संघ के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका जीवन समर्पण, निष्ठा एवं सेवा का अनुपम उदाहरण रहा। अपने अंतिम समय तक भी वे संघ के कार्यों एवं उसके भविष्य को लेकर चिंतित और सक्रिय रहे। शोक व्यक्त करने वालों में अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ धनबाद अध्यक्ष तापसी बारिक, विमलेश्वर कुमार सचिव, जयंत कुमार मिश्रा प्रदेश प्रतिनिधि, अखिलेश कुमार संयुक्त सचिव, मुस्लिमुद्दीन अंसारी, जयप्रकाश मिश्रा समेत अन्य सदस्य शामिल हैं। यह भी पढ़ें- संस्थापक सदस्य के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.