इटावा औरैया, मार्च 17 -- उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉक्टरों ने आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी के एडवांस्ड ओरल कैंसर का सफल ऑपरेशन कर उसे नई जिंदगी दी है। जटिल मानी जाने वाली इस सर्जरी को ईएनटी और प्लास्टिक सर्जरी विभाग की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। कैदी आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। डॉक्टरों ने बिना किसी भेदभाव के मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उसका उपचार किया। ईएनटी विभाग के डॉ. तेजस्वी गुप्ता, डॉ. संजीव यादव, डॉ. वीरेंद्र और डॉ. स्वप्निल की टीम ने ऑपरेशन के दौरान सेगमेंटल मैंडिबुलेक्टॉमी और नेक डिसेक्शन किया। इसके बाद प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉ. अतुल और डॉ. भूपेश ने फ्लैप तकनीक से जबड़े का पुनर्निर्माण किया। यह सर्जरी करीब आठ घंटे तक चली। ऑपरेशन के बाद मरीज को दो दिन आईसीयू में निगरानी में रखा गया, फिर उसे ईएनटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.