लखनऊ, मई 30 -- आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख व सांसद चंद्रशेखर आजाद ने चार जून को बिजनौर से सत्ता परिवर्तन यात्रा शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने शनिवार को प्रेसक्लब में कहा कि चार जून को हर वर्ष व्यवस्था परिवर्तन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यह दिन सामाजिक न्याय, बहुजन एकता, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और व्यवस्था परिर्तन के संकल्प का प्रतीक होगा। चार जून को ही आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने नगीना लोकसभा सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। यह भी पढ़ें- 2027 की तैयारी में जुटे चंद्रशेखर ने यूपी सरकार को घेरा, चार जून को लेकर किया ऐलानयात्रा का उद्देश्य चंद्रशेखर ने कहा कि यात्रा सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगी और इसके माध्यम से बहुजन समाज की राजनीतिक भागीदारी, सामाजिक सम्मान व अधिकारों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन...