आजाद समाज पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा मांग पत्र
दुमका, सितम्बर 26 -- दुमका, प्रतिनिधि। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी द्वारा जिलाध्यक्ष पवन कुमार रविदास के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम 24 सूत्री मांग पत्र उपायुक्त के माध्यम से सौंपा गया। मांग पत्र में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाओं तथा अन्य वंचित वर्गों के सामाजिक न्याय, समान अधिकार-अवसर और उचित प्रतिनिधित्व की मांग की गई है। पार्टी ने कहा कि वंचित वर्गों को शिक्षा, रोजगार और राजनीति में समान अवसर मिलना चाहिए तथा उन पर हो रहे अत्याचारों पर रोक लगे। सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए सरकार ठोस कदम उठाए। इस मौके पर महासचिव प्रदीप कुमार, भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष तुलसी मिर्धा, अधिवक्ता पूनम बोदरा, अजीत मांझी, मीनू रजत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- 25 सूत्रीय मांगों को लेकर सड़क पर उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.