महाराजगंज, जून 24 -- संतकबीरनगर, राजेश पाण्डेय। संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी में हुए आनंद हत्याकांड के मामले में आजाद समाज पार्टी ने परिजनों और ग्रामीणों के साथ बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर आरोपियों को कठोरतम सजा दिलाने की मांग की। साथ ही कहा कि मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो। परिवार को सुरक्षा, आर्थिक सहायता देने की मांग की। यह भी पढ़ें- पीड़ित परिजनों से मिला बसपा का प्रतिनिधिमंडल, एक करोड़ मुआवजे की उठाई मांग प्रदर्शन का उद्देश्य आनंद की हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश और गम का माहौल है। यही आक्रोश बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंच गया। यहां आजाद समाज पाार्टी व परिजनों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में शामिल आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने कहा कि यह केवल एक...