देहरादून, सितम्बर 6 -- मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी अब राजनीति में कूद गए हैं। उन्होंने आजाद समाज पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद ने पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। रविवार को प्रिंस चौक स्थित एक होटल में पार्टी के नेताओं जावेद खान, योगेंद्र चौहान और जावेद अख्तर आदि ने उनका स्वागत किया। नईम कुरैशी ने कहा कि अल्पसंख्यकों, दलितों और शोषितों की आवाज को बुलंद किया जाएगा। उन्होंने सहारनपुर मस्जिद ध्वस्त करने की कार्रवाई को भी गलत ठहराया। उधर, मुस्लिम सेवा संगठन के उपाध्यक्ष आकिब कुरैशी का कहना है कि संगठन अध्यक्ष का यह निजी फैसला है, जल्द ही संगठन की कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर आगामी रणनीति पर विचार होगा। यह भी पढ़ें- आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने नईम कुरैशी...