बस्ती, फरवरी 7 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। रुधौली थानाक्षेत्र के बिजलपुर गांव निवासी और आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा के महासचिव 22 वर्षीय सोनू चौधरी शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। घटना के 12 घंटे बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि सोनू चौधरी पुत्र शिवनाथ चौधरी शुक्रवार को अपनी कार से किसी काम से बस्ती गए थे। देर रात घर लौटते समय वह मोबाइल फोन पर अपनी मंगेतर से बात कर रहे थे। इसी दौरान कोहरा नहर के पास उन्होंने मंगेतर को बताया कि चार-पांच लोगों ने उन्हें अचानक घेर लिया है, इसके बाद फोन कट गया। घटना की जानकारी मिलते ही मंगेतर ने तुरंत अपने परिजनों को सूचना दी, जिन्होंने सोनू के पिता शिवनाथ चौधरी को अवगत कराया। शिवनाथ चौधरी गांववालों के साथ मौके पर पहुंचे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.