देहरादून, फरवरी 3 -- हरिद्वार। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह को मंगलवार को कोटद्वार जाते समय पुलिस ने चंडी चौकी क्षेत्र में रोककर गिरफ्तार कर लिया। वह अपने समर्थकों के साथ कोटद्वार में दीपक से मुलाकात करने जा रहे थे। पुलिस कार्रवाई के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार महक सिंह समर्थकों के काफिले के साथ कोटद्वार की ओर रवाना हुए थे, लेकिन चंडी चौकी पर पहले से तैनात पुलिस बल ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद पुलिस ने महक सिंह को हिरासत में ले लिया। उनके साथ मौजूद कई समर्थकों को भी मौके पर रोक लिया गया। गिरफ्तारी के बाद महक सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है और उन्हें शांतिपूर्ण ढंग से मुलाकात करने से रोका जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज ...