संभल, अप्रैल 7 -- आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारियों ने मंगलवार को तहसील अध्यक्ष युवा मोर्चा मुनेश कुमार के नेतृत्व में गुन्नौर पहुंचकर एसडीएम गुन्नौर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर प्रदेश के कई जिलों में प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दी जा रही है, जो न केवल अंबेडकर अनुयायियों बल्कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी सीधा आघात है। कार्यकर्ताओं ने तहसील गुन्नौर के सभी गांवों में, जहां बहुजन समाज के लोग निवास करते हैं, 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाने से किसी को न रोका जाए। जयंती के अवसर पर कार्यक्रम एवं रैली के लिए अनुमति न होने की स्थिति में भी अनुयायियों को कार्यक्रम करने से बाधित न किया जाए। 14 अप्रैल को गुन्नौर क्षेत्र के सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में बाबा साहेब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.