आजाद समाज पार्टी के नेता बदर अली ने किया सरेंडर
मेरठ, मई 26 -- आजाद समाज पार्टी के नेता बदर अली ने स्पेशल सीजेएम कोर्ट में सोमवार को सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने बदर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। इसके बाद ही वह सरेंडर करने के लिए पहुंचा था। बदर के खिलाफ पुलिस गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीट की कार्रवाई भी कर चुकी है। बदर अली पर 22 मुकदमे दर्ज हैं और हाल ही में आजाद समाज पार्टी ज्वाइन की थी। इरा गार्डन कॉलोनी निवासी शमीम चौधरी ने बदर अली, उसके भाई शादाब अली, पार्षद शमशाद और दानिश सैफी समेत दर्जनभर युवकों के खिलाफ देहली गेट थाने में वर्ष 2023 में मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बदर अली सहित दानिश, शादाब अली, वकार चौधरी के खिलाफ चार्जशीट लगाई थी। बदर ने चार्जशीट के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका डाली थी, जो निरस्त हो गई। इसके बाद भी बदर कोर्ट के सामने हाजिर नहीं हुआ। मेरठ की स्पेशल सीजेए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.