आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 25 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुख्य मार्गो पर मार्च निकाला। जेएनवी तिराहे से शुरू होकर मार्च कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने खूब नारेबाजी की और राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। पार्टी पदाधिकारी अंबेडकर मूर्ति जेएनवी रोड पर इकट्ठे हुये और यहां से मार्च की शुरुआत की। कार्यकर्ता हाथो में श्लोगन लिखी पट्टिकायें लिये हुये चल रहे थे। कलेक्ट्रेट में मुख्य गेट पर जैसे ही कार्यकर्ता पहुंचे तो उन्हें दूसरे गेट से अंदर जाने को कहा गया इस पर हंगामा बढ़ गया बाद में कार्यकर्ता दूसरे गेट से अंदर गये। इस दौरान पार्टी नेता सूरज गौतम के अलावा तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Chandauli News: विभिन्न मांगों के समर्थन में किया धरना प्रदर्शन सामूहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.