आजाद समाज पार्टी की हुई जनसभा
कन्नौज, जून 12 -- गुरसहायगंज। आजाद समाज पार्टी के तत्वावधान में ग्राम मोहना में सत्ता परिवर्तन सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम ने कहा कि यूपी में कानून का राज पूरी तरीके से खत्म हो चुका है, जंगल राज्य व्याप्त है। भाजपा सरकार में महिलाओं के अपराध में यूपी नम्बर वन बन गया है। यूपी जाति धर्म को देख कर थानों मे मुकदमा दर्ज किए जा रहे हैं। बुलडोजर की कार्रवाई मुस्लिम और दलितों पिछड़ों पर ही हो रही है। बेरोजगारी, महंगाई जनता की कमर तोड़ रही है। अब सत्ता परिवर्तन का समय आ गया है। आजाद समाज पार्टी सत्ता परिवर्तन यात्रा के माध्यम से लोगों के बीच पहुंच रही है। इस मौके पर जिला प्रभारी अनन्त शाक्य, विधानसभा अध्यक्ष अनिल कुमार, विधानसभा महासचिव लेखराज संखवार, विशाल कुमार संदीप गौतम, गोविंद कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.