मुरादाबाद, जुलाई 9 -- आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की समीक्षा बैठक बिलारी में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि गौहर आजाद एवं इंजीनियर डी.पी. सिंह ने संगठन की समीक्षा करते हुए आगामी चुनावों की तैयारियों, संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। गुरुवार को हुई बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। आगामी चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करने और सभी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आग्रह किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से विजय कुमार पुष्कर, विनीत कुमार, प्रभांक सिंघम, हाजी चांद बाबू, राजकुमार यादव डॉ. धर्मवीर सिंह यादव, सुमित कुमार (जिला अध्यक्ष), बाबू शराफत, रमेश क...