कन्नौज, जून 26 -- छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम भारापुर में आजाद समाज पार्टी के तत्वावधान में छत्रपति शाहूजी महाराज की 152वीं जयंती के अवसर पर सत्ता परिवर्तन जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं जोन प्रभारी शिवप्रकाश विश्वकर्मा ने छत्रपति शाहूजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। जनसभा को संबोधित करते हुए शिवप्रकाश विश्वकर्मा ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज ने वंचित और पिछड़े समाज को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर सामाजिक न्याय की मिसाल कायम की। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज को सदियों तक अवसरों से दूर रखा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में बहुजन समाज पर अत्याचार बढ़े हैं और उनकी आवाज सडक़ से लेकर संसद तक सांसद एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद बुलंद कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- सपाइयों ने छत्रपति शाहूजी...