बाराबंकी, मार्च 8 -- सिरौलीगौसपुर। आगामी 15 मार्च को आजाद समाज पार्टी कांशीराम की 6वें स्थापना दिवस व मान्यवर कांशीराम की जयन्ती के अवसर पर बाराबंकी से हैदरगढ़ मार्ग निकट मौरंग मण्डी बड़ेल में आयोजित विशाल जनसभा का आयोजन होगा। आजाद समाज पार्टी कांशीराम के पदाधिकारियों ने रामपुर भवानी पुर, सैदनपुर, मेलारायगंज इत्यादि गांवों में जनसम्पर्क करके रैली जनसभा में बडी तादाद में पंहुचने की अपील की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद चंद्रशेखर होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...