उन्नाव, मार्च 24 -- शुक्लागंज संवाददाता। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के आजाद मार्ग पर मंगलवार शाम चलती बाइक से गिरकर एक वृद्धा की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्लागंज निवासी फूलमती (60) पत्नी सोने लाल मंगलवार शाम मरहला चौराहे से आजाद मार्ग होते हुए गजिया खेड़ा की ओर जा रही थीं। इसी दौरान अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़ीं। सड़क पर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और वह बेहोश हो गईं। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल वृद्धा को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर गंगाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.